फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में 24 लोगों को मिली नौकरी

विज्ञापन
मेले में साक्षात्कार देते बेरोजगार अभ्यर्थी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला लगाया गया। इसमें 24 अभ्यर्थियों का चयन नौकरी के लिए किया गया। नौकरी पाकर अभ्यर्थी खुश नजर आए।
विज्ञापन

रोजगार मेले में आईटीआई, कौशल विकास कोर्स से उत्तीर्ण 58 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें जय मारुति भारती कंपनी अहमदाबाद व केयर यूटीलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने 12-12 अभ्यर्थियों का चयन किया। कंपनी के अधिकारियों ने अभिलेख चेककर सवाल-जवाब किए। कंपनी के मानकों पर खरा उतरने वाले अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराने के लिए रोजगार मेलों के आयोजन किए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला रोजगार एवं सहायता अधिकारी राममूर्ति, संस्थान के अतीक अहमद अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें