फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजिरी लेकर निकल लेते थे गुरु जी, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चरखारी के प्राथमिक विद्यालय टोला स्वयं में तैनात सहायक अध्यापक को विद्यालय में सिर्फ हाजिरी लगाकर नदारद रहने पर बीएसए ने निलंबित कर दिया। लगातार अनुपस्थित रहने के बाद भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विभाग के उच्च अधिकारियों को जानकारी न देेने पर उनका अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। निलंबन के दौरान सहायक अध्यापक को प्राथमिक विद्यालय इमिलिया डांग से संबद्ध कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल को जांच दी गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय टोला स्वयं में तैनात सहायक अध्यापक की शिकायत ग्राम प्रधान कस्तूरी त्रिपाठी व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मनोज कुमार से की थी। आरोप लगाया था कि सहायक अध्यापक कुमुद पांडेय पिछले दो साल से विद्यालय में सिर्फ हाजिरी लगाकर वेतन उठा रहे है। इससे बच्चों की पढ़ाई चौपट है। इसमें प्रधानाध्यापक की भी संलिप्तता है।
जिलाधिकारी ने बीएसए से जांच कर कार्रवाई के लिए कहा। एबीएसए की जांच में अध्यापक विद्यालय में नहीं मिले। रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यभान ने सहायक अध्यापक कुमुद पांडेय को निलंबित कर दिया। विभागीय पत्राचार व अफसरों को सूचना न देने पर प्रधानाध्यापक उमाशंकर तिवारी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है। स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें