फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा और मांसाहार छोड़ने का दिलाया संकल्प

Mon, 22 Dec 2014 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबे गेस्ट हाउस पर दुर्गा महाआरती में भक्ताें की भारी भीड़ जुटी। सैकड़ाें भक्तों ने महाआरती में शामिल होकर मां की आराधना की और जयकारे लगाए। इस दौरान श्रद्धालुआें को नशा और मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को दुर्गा महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में शहर के अलावा ग्रामीण अंचल से महिलाओं और पुरुषाें ने भाग लिया।

भक्ताें ने माता के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। जय माता दी के उद्घोष से समूचा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। भक्ताें ने एक स्वर में माता की स्तुति कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

 
इस मौके पर टीम प्रमुख बलराम कुशवाहा ने कहा कि जब तक मानव नशा और मांसाहार मुक्त नहीं होगा, तब तक समाज पतन के मार्ग पर जाता रहेगा। कहा कि नशा ही बुराइयों की जड़ है। इसलिए युवाआें को नशे के कारोबार को बंद करने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन से जुड़कर सहभागी बनना होगा।
 
महिला संगठन जिलाध्यक्ष राजकुमारी राजपूत ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि समाज में आज भी बलि प्रथा प्रचलित है, जो बलि चढ़ाते हैं, वे समाज के सबसे बड़े शत्रु हैं। कहा कि लोगाें को बलि प्रथा से दूर रहने और मां की साधना कर अच्छे कार्यों में शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर योगेंद्र अवस्थी, रामबाबू श्रीवास, धीरेंद्र यादव, संजीव श्रीवास, गोविंद कुशवाहा, सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें