फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉग स्कायड व फोरेंसिक टीम ने की जांच

विज्ञापन
हाईवे में जाम के चलते लगी वाहनों की कतार - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक की मौत के मामले में बांदा की डॉग स्क्वाड टीम व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंच जांच की। टीम के प्रभारी राजेश कुमार ने अभिषेक सिंह, अंबुज सिंह व दुर्गेश की टीम के साथ अधिवक्ता के आवास पहुंच बारीकी से मुआयना किया। फोरेंसिक टीम के प्रभारी रामप्रकाश ने पांच सदस्यों के साथ गोली लगने से आवास के अंदर पड़े खून का नमूना लिया और जांच की।
विज्ञापन

दहाड़े मारकर रोई पत्नी, बच्चों के नहीं थमे आंसू
महोबा। अधिवक्ता की मौत से पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। पत्नी रामलली दहाड़े मारकर रोई। इस दौरान कई बार वह अचेत हो गई। परिवार की महिलाएं उसे संभालती रहीं। मृतक के बड़े पुत्र राहुल, पुत्री गुड़िया व छोटे पुत्र शिवम और बहू साक्षी के आंसू नहीं थमे। सदर विधायक राकेश गोस्वामी मृतक के बड़े बेटे राहुल को ढांढस बंधाते रहे। बड़ा बेटा राहुल कचहरी में वकील है जबकि छोटा बेटा महाराष्ट्र में बीटेक और पुत्री गुड़िया जयपुर में बीएचएमएस की पढ़ाई कर रही है। पत्नी को अब परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई की चिंता सता रही है।
डीएम साहब! शातिर अपराधी हैं आरोपी
महोबा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सुबह करीब 10.30 बजे अधिवक्ता के घर पहुंचे। इस दौरान मृतक के बड़े बेटे राहुल ने डीएम के सामने पूरी घटना बताई। कहा कि डीएम साहब आरोपी शातिर अपराधी हैं। इन्होंने कई लोगों के घर बर्बाद किए हैं। दबंगई के चलते कोई आवाज नहीं उठाता। उन्होंने आवाज उठाई तो यह हश्र हुआ। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और संपत्ति की जांच कराई जाए। ताकि दोबारा इस प्रकार की घटना कि पुनरावृत्ति न हो सके। डीएम ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, उच्चस्तरीय समिति से मामले की जांच कराने और शासन-प्रशासन स्तर से मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

वकीलों ने भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ खोला मोर्चा, की नारेबाजी
साथी मुकेश की मौत से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान वकीलों ने पुलिस प्रशासन व भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वकीलों ने सीओ सिटी व एसडीएम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जिस पर डीएम व एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष भारत विशाल शुक्ला ने कहा कि सोमवार को वकील बैठक कर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। सख्त कार्रवाई न होने पर पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे जनप्रतिनिधि
अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक की मौत के बाद जनप्रतिनिधि परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। सदर विधायक राकेश गोस्वामी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, नगर पालिका अध्यक्षा दिलाशा तिवारी, प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, महामंत्री अमित शर्मा, हरि सिंह वर्मा, देवेंद्र शुक्ला, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, प्रतिनिधि रमेश यादव, पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह, क्रशर यूनियन के रामकिशोर सिंह, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, अंकुर शिवहरे, नीरज रावत समेत तमाम लोगों ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
---------
राज्यमंत्री बोले, अपराधी कितनी भी पहुंच वाला हो कार्रवाई होगी
महोबा। प्रदेश के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष ने मृतक अधिवक्ता के बेटे राहुल से राज्यमंत्री की मोबाइल फोन से बात कराई। राज्यमंत्री ने भरोसा दिया कि अपराधी कितनी भी पहुंच वाला क्यों न हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अधिवक्ता की मौत होने के चलते पार्टी के रविवार को होने वाले विभिन्न कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं।

घटना की जांच करती बांदा से आई डॉग स्कायड टीम- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें