फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नहीं पहुंचे डॉक्टर, फॉर्मासिस्टों ने दवा देकर की खानापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के चलते रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो सका। फार्मासिस्ट और एएनएम ने मरीजों को दवा देकर खानापूर्ति की। कई मरीज डॉक्टरों के न होने पर बिना इलाज के ही चले गए। अधिकांश समय जन आरोग्य मेलों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन कर मरीजों का इलाज किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में ज्यादातर एनएचएम के तहत भर्ती स्टाफ है। एनएचएम कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। ऐसे में आरोग्य मेले व स्वास्थ्य संबंधी कार्य प्रभावित रहे। हालात यह रहे कि आरोग्य मेले में डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। पीएचसी अकौना में फार्मासिस्ट अविनाश व एएनएम अकीला ने 44 मरीजों का इलाज किया जबकि अजनर में एएनएम नीतू ने आठ महिलाओं और बच्चों इलाज किया।
स्वास्थ्य केंद्र खमा में स्टाफ नर्स किरन ने 31 मरीजों को परामर्श दिया। सीएचसी जैतपुर के चिकित्साधीक्षक डॉ. पीके सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य संबंधी अधिकांश कार्य संविदाकर्मी देख रहे हैं। इस समय संविदाकर्मियों की हड़ताल चल रही है। अकौना में फार्मासिस्ट कार्य देख रहे हैं जबकि अजनर में एएनएम की ओर से टीकाकरण वाले मरीजों व बच्चों को देखा जा रहा है। वहीं खमा में वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें