फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: भवन जर्जर व शौचालय में गंदगी मिलने पर भड़के डीएम

Thu, 14 Sep 2023 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। गुरुवार को डीएम ने इंग्लिश मीडियम मॉडर्न प्राथमिक विद्यालय तिंदौली का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। भवन जर्जर व शौचालय में गंदगी मिलने पर डीएम भड़क गए। उन्होंने कायाकल्प योजना से जर्जर भवन को दुरुस्त कराने और बेहतर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षा में चल रही निपुण असिसमेंट टेस्ट से संबंधित प्रश्न बच्चों से पूछें और स्कूल में होने वाली पढ़ाई की जानकारी ली। विद्यालय के शौचालय में गंदगी मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि स्कूल में जो कमियां हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाए। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए।
इस दौरान डीएम ने उपस्थिति रजिस्टर चेक कर शिक्षकों को समय से विद्यालय में आने और शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बीएसए अजय कुमार मिश्रा को जर्जर विद्यालय भवन को कायाकल्प योजना में शामिल कर सही कराने, शौचालय व विद्यालय की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और बच्चों को मीनू के अनुसार मिड-डे मील दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें