फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार के साथ नव निर्मित वन स्टॉप सेंटर के भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि वन स्टॉप सेंटर घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को अल्प प्रवास देने के लिए है। जिले की घरेलू हिंसा से पीड़ित कोई भी महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर सकती है। इस दौरान महिला के बयान दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नव निर्मित वन स्टॉप सेंटर के भवन की लागत लगभग 49 लाख रुपये है। डीएम ने इसका निरीक्षण कर समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि तुरंत इस भवन को अपने कब्जे में लेकर इसको संचालित कराना सुनिश्चित कराएं।
इनसेट-
साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें
जिलाधिकारी ने कीरत सागर तट का भ्रमण किया। हाल ही में यहां संचालित हुई नौकायन व्यवस्था का जायजा लिया। नगरपालिका महोबा को निर्देश दिए कि कीरत सागर तालाब की अच्छे से सफाई कराई जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में यहां लोग आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें