फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मां दुर्गा की आराधना में मगन हुए भक्त

Sun, 28 Sep 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 25 परिचय-ज्ञानस्थली स्कूल के पीछे सजे पंडाल में मां की आराधना करते भक्त। संवाद
विज्ञापन
महोबा। नवरात्र को लेकर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम मची है। जगह-जगह हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन कराए जा रहे हैं। रविवार को भक्तों ने मां के छठवें स्वरूप कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में 150 से अधिक स्थानों पर स्थापित देवी पंडालों में आरती के समय भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

शहर के शक्तिपीठ मां चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका, कालीमाता आदि प्रमुख मंदिरों में भोर से ही भक्तों की भीड़ जुटी। बड़ी चंद्रिका में चल रहे नौ दिवसीय मेले में भक्तों ने जमकर खरीदारी की। यहां चल रहे भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ज्ञानस्थली स्कूल के पीछे सजे पंडाल में पूजा-अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, आल्हा चौक रोड में केदारनाथ धाम की तर्ज पर सजाई गई झांकी को देखने के लिए भक्तों की भीड़ पहुंची। कचहरी के सामने और आल्हा चौक स्थित देवी पंडालों में भी पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद वितरित किया गया।
-


कालरात्रि के रूप में सजी छात्रा रही आकर्षण
श्रीनगर। कस्बे के आजाद कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा गुड़िया ने नवरात्र पर मां कालरात्रि का स्वरूप धारण किया। उन्होंने लोगों को जीवन से नकारात्मक सोच को त्यागने और कठिनाई के समय धैर्य से काम लेने की प्रेरणा दी। कालरात्रि के रूप में सजी छात्रा आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

-

दिनेश ने पेट पर बोए जवारे, देखने को उमड़ रहे भक्त
अजनर। नवरात्र पर्व पर अजनर स्थित काली माता मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। अजनर निवासी दिनेश सेन ने नवरात्र के प्रथम दिन मां काली के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए पेट पर जवारे बोए और संकल्प लिया कि पूरे नौ दिन वह अन्न-जल का त्याग करेंगे। मंदिर परिसर में दिनेश की इस अद्भुत साधना को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।

फोटो 28 एमएएचपी 25 परिचय-ज्ञानस्थली स्कूल के पीछे सजे पंडाल में मां की आराधना करते भक्त। संवाद

फोटो 28 एमएएचपी 25 परिचय-ज्ञानस्थली स्कूल के पीछे सजे पंडाल में मां की आराधना करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें