फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डाक बंगला में होगा रावण के पुतले का दहन

Sun, 28 Sep 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 20 परिचय-डाकबंगला मैदान में दशहरा को लेकर रावण का पुतला तैयार करने में जुटे श्र
विज्ञापन
महोबा। शहर के डाकबंगला मैदान में दशहरा के दिन रावण के पुतला दहन की चली आ रही 40 साल पुरानी परंपरा को बचाने के लिए युवा आगे आए हैं। साहित्य परिषद की ओर से इस बार रामलीला मंचन और पुतला दहन कराने से हाथ खड़े करने पर युवाओं ने अपने हाथ आगे बढ़ाते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में दशहरा के दिन तेज आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का दहन होगा।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष रमेश जैदका की देखरेख में यह कार्यक्रम शहर की एक परंपरा बन गया था लेकिन उनके निधन के एक साल बाद ही यह परंपरा टूट गई। साहित्य परिषद के अन्य सदस्य सक्रिय नहीं रहे। इसके चलते इस वर्ष डाक बंगला मैदान में नवरात्र पर रामलीला शुरू नहीं हुई। डाक बंगला का सूना मैदान देखकर लोग निराश होकर जिम्मेदारों को कोस रहे थे। इसी बीच शहर के समाजसेवी सुलभ सक्सेना, संजय मिश्रा, अनुज शर्मा आदि ने आगे आकर टूटती परंपरा को जीवित रखने का संकल्प लिया। उन्होंने एक बैठक में निर्णय लिया कि दशहरा के दिन डाकबंगला में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन भी पुरानी परंपरा के अनुसार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें