फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मां कात्यायनी की आराधना को जुटे भक्त, टेका माथा

Wed, 25 Mar 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 24 एमएएचपी 14 परिचय-मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करते भक्त। संवाद
विज्ञापन
महोबा। चैत्र नवरात्र को लेकर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम मची है। घर-घर में कन्याभोज और हवन-यज्ञ के आयोजन चल रहे हैं। मंगलवार को मां के छठवें स्वरूप कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दूर-दराज से बड़ी चंद्रिका मंदिर पहुंचे भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेकने के बाद चल रहे मेले में सजी दुकानों से खरीदारी की।
विज्ञापन

शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, विंध्यवासिनी, माहेश्वरी माता, सिंहवाहिनी, काली माता आदि प्रमुख मंदिरों में भोर से ही भक्तों की भीड़ जुटी। हाथों में पूजा की थाल लेकर महिलाएं जत्थे के साथ मंदिरों में पहुंची और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई भक्तों ने मनोकामनाएं पूरी होने पर पीतल के घंटे चढ़ाए। बड़ी चंद्रिका मंदिर में भक्त कन्याओं के पैर धोकर भोजन कराते रहे। यहां चल रहे नौ दिवसीय मेले में महिलाओं ने घरेलू उपयोग की सामग्री खरीदी। वहीं बच्चों ने झूलों आदि का लुत्फ उठाया। कबरई संवाद के अनुसार नवरात्र पर पांच पहाड़ी मंदिर में भक्तों की सुबह से शाम तक भीड़ जुट रही है। पहाड़ पर विराजमान मां की पूजा-अर्चना के लिए परिवार समेत लोग पहुंच रहे हैं। धार्मिक गीतों व अनुष्ठानों से माहौल भक्तिमय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें