फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: देवांग सोनी ने जीती शतरंज चैंपियनशिप

Mon, 12 Aug 2024 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। जिला शतरंज संघ व सेंट पीटर अकादमी की ओर से अंडर-15 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला आरबीपीएस के छात्र देवांग सोनी और श्रेयस गुप्ता के मध्य हुआ। इसमें देवांग सोनी ने श्रेयस गुप्ता को मात देकर चैंपियनशिप जीती।
शहर के छतरपुर रोड पर स्थित सेंट पीटर अकादमी में आयोजित चैंपियनशिप में छह से अधिक स्कूलों के 100 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। सेंट जोसफ्स स्कूल महोबा की छात्रा गार्गी ने आरबीपीएस के मयंक प्रजापति को पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विजेता देवांग को 10 हजार रुपये की चेक, ट्राॅफी व प्रशस्ति पत्र दिया गया। उप विजेता श्रेयस गुप्ता को पांच हजार की चेक, उपविजेता ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र मिला। तीसरे स्थान पर रहीं गार्गी को 2,500 रुपये की चेक, ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य फादर बास्टिन, समन्वयक हर्ष प्रजापति, संघ के महासचिव अमित अग्रवाल, संयुक्त सचिव सुधांशु खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें