दस बीघा फसल सूख जाने के साथ ही 2.65 लाख रुपये बैंक कर्ज से परेशान किसान ने शुक्रवार को फांसी लगा जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम सिजहरी निवासी लखनलाल राजपूत (55) पुत्र आनंदी राजपूत के पास 25 बीघा जमीन सिजहरी मौजे में है। सूखे के चलते इस साल उसकी 25 बीघा जमीन परती रह गई। लखनलाल ने बरा ग्राम में कुएं के पास 10 बीघा जमीन 65 हजार रुपये में बलकट पर ली थी। किसान ने कुएं से फसल में एक पानी लगा लिया था।
दूसरा पानी लगाने के समय कुएं ने जवाब दे दिया। समय से फसल में पानी न मिलने से फसल सूख गई, जिससे आहत किसान ने खेत में ही लगे नीम के पेड़ से फांसी लगा कर जान दे दी। किसान के बेटे ने कल्लू ने लोगों को सूूखी फसल दिखाते हुए बताया कि बलकट के पैसे के अलावा उसके ऊपर यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक का 2.65 लाख रुपये लोन भी था।