फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पाइप लाइन से पानी की बरबादी

Fri, 05 Feb 2016 11:46 PM IST
Water from the broken pipeline
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले मे जलस्तर नीचे गिरने के बावजूद जल निगम के अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा। आये दिन नगर में पानी की पाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पानी बह कर बरबाद हो रहा है।पानी की बर्बादी रोकने और जलस्रोतों को बढ़ाने के  लिए कई बार कहा गया है  इसके बाद भी कोई असर नही हो रहा है।
विज्ञापन

जिले तालाब ,कुएं और हैंडपंप जवाब दे रहे हैं। पानी के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। विभागीय अधिकारी पानी की समस्या के निराकरण के लिए कोई ध्यान नही दे रहे हैं। इससे  पेयजल की समस्या बढ़ रही है। जल निगम समस्या का निदान करना तो दूर, पानी की बर्बादी तक नहीं रोक पा रहा है।

 शहर के मोहल्ला शेखनपुरा में पांच दिनों से पाइप लाइन टूटी है। यहां पानी बह रहा है।  मोहल्ले वासियों का कहना है कि आए दिन पाइप लाइन टूट जाती हैं। इन्हें कई कई दिन तक दुरुस्त नहीं किया जाता है। इससे आगे के घरों में पानी नहीं पहुंच पाता है। पाइप लाइन के टूटने की शिकायत कई बार जल निगम से की जा चुकी है। अभी तक पाइप लाइन ठीक नहीं की गई।
विज्ञापन

 
सूखे के कारण मदन सागर और मदनऊ सदनऊ चंदेली कुंओं का जल स्तर कम हो गया है, जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित है। अब शहर में उर्मिल बांध से पानी की आपूर्ति की जा रही है। जल निगम के सहायक अभियंता का कहना है कि पेयजल पाइप लाइन में लीकेज की उन्हें जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी कर उसे तुरंत दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें