फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन पर जानलेवा हमला, झांसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व शिक्षक पर अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ निवासी पूर्व चेयरमैन व शिक्षक गोपी प्रसाद अनुरागी शुक्रवार की सुबह मिशन रोड से अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। अचेत होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर परिजन उन्हें सीएचसी कुलपहाड़ ले गए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंच घायल से हमलावरों के विषय में जानकारी ली और। कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। पूर्व चेयरमैन की हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से परिजन झांसी ले गए। मोहल्लेवालों का कहना है कि एक दिन पहले कुछ बाहरी युवकों का पूर्व चेयरमैन के पुत्रों से विवाद व मारपीट हो गई थी। इसी खुन्नस के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें