फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने युवक से मांगी 5 लाख रुपये की रंगदारी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। हनुमान मंदिर के पास युवक को रास्ते में रोककर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने व न देने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना कोतवाली के एसआई विपिन प्रकाश सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला बंधान वार्ड निवासी मन्नू देवी पत्नी स्व. राजेंद्र ने पुलिस उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ले का एक युवक ने उसके पुत्र देवेंद्र को कई माह से परेशान कर रहा है। दबंग 5 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। न देने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा है, इससे पीड़ित परिवार परेशान है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें