फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे में किड़ारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के किड़ारी गांव निवासी जगदीश का पुत्र शिवम (21) बीकॉम का छात्र था।
विज्ञापन

रविवार की सुबह वह साइकिल से कोचिंग पढ़ने महोबा आ रहा था। तभी रेलवे क्रॉसिंग के पास कोई वाहन टक्कर मारकर कुचलता हुआ निकल गया। घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें