महोबा। जिले के 1,078 आयकरदाता किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि वापस करनी होगी। ऐसे किसानों को विभाग द्वारा नोटिस दिया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल भर में छह हजार रुपये की धनराशि मिलती है।
गाइड लाइन से हटकर ऐसे किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया गया था जो सरकार को इनकम टैक्स देकर रिटर्न फाइल कर रहे थे। जिनकों मिलने वाली पीएम किसान की धनराशि पर रोक लगा दी गई है। ऐसे किसानों से विभाग रिकवरी की कार्रवाई केे लिए नोटिस जारी किया है।
उप कृषि निदेशक जी राम ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इनकम टैक्स देने और रिटर्न फाइल करने वाले जिले के 1,078 लोगों की किसान सम्मान निधि पर रोक लगा दी गई है। निधि वापस करने के लिए सभी को नोटिस जारी किया गया है। सभी से रिकवरी की जाएगी।
सुगिरा निवासी अजय कुमार को तीन पीएम किसान की तीन किस्तें मिल चुकीं हैं अब निधि पर रोक लगा दी गई है।
शहर निवासी आरती देवी को चार किस्तें मिल चुकीं हैं। जिनकी पीएम किसान की किस्तों पर रोक लगा दी गई है।
आधार लिंक होने से खुल गई पोल
केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना में एक दिसंबर 2019 से आधार लिंक कर दिया है। जिससेे उन्हीं लोगों के खाते में राशि पहुंच रही जिन्होंने अपना आधार लिंक कराया है। वहीं बैंक और आयकर को आधार से लिंक कर दिया गया है। जिससे पीएम किसान का लाभ ले रहे किसानों ने जैसे ही आयकर भरा तो मामला पकड़ में आ गया है। आयकर देकर रिटर्न फाइल करने वाले लोगों की निधि पर रोक लगा दी गई है। सरकारी नौकरी, पेंशनभोगी और आयकर भुगतान करने वाले किसानों को पीएम किसान निधि देने का प्रावधान नहीं है।