फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर बच्चों ने की मौज-मस्ती, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस रविवार को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों व कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं व मेले का आयोजन किया। बच्चों ने स्टॉल लगाए। जिसमें अभिभावकों व शिक्षकों ने खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

शहर के चंद्रकुंवर तिवारी पब्लिक स्कूल में चाचा नेहरू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षक विनीत सेन ने बाल दिवस का महत्व बताया। बच्चों के स्टॉलों से चाट, बताशा, आइसक्रीम, समोसे की अभिभावकों ने खरीदारी की। इस मौके पर शिक्षक अखिलेश खरे, आदित्य, राजेंद्र, गायत्री, मनीषा, अर्चना आदि में मौजूद रहे।
कबरई संवाद के अनुसार बचपन चाइल्ड एकेडमी विद्यालय में बाल दिवस पर रंगोली, चित्रकला, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने कागज व कलम के माध्यम से आकर्षक आकृतियां उकेरी। इस मौके पर प्रधानाचार्या निधि त्रिपाठी, कंचन विश्वकर्मा, नेहा साहू, शिवानी गुप्ता, अलका सचान, राजाबाबू बुधौलिया, कमलेश, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेलाताल संवाद के अनुसार महाराजा छत्रसाल डिगारी आश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें मुख्य अतिथि अरविंद रावत ने पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। कार्यक्रम में दीक्षा, नीता व माही ने हम भविष्य देश के गीत पेश किए। सोनिया, दीक्षा व सोनम ने नशामुक्ति नाटक पेश किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक में आकांक्षा, उमा व वर्षा ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण चंद्र विश्वकर्मा, प्रबंधक वेदप्रकाश अवस्थी, अखिलेश रावत, देवेंद्र दीक्षित मौजूद रहे। पनवाड़ी संवाद के अनुसार नेहरू इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने गीत, संगीत व नाटक की प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, प्रबंधक डॉ. सतीश गुप्ता, डॉ. राजेंद्र तिवारी, प्रधानाध्यापक मोतीलाल अहिरवार, धर्मपाल सिंह, जगदीश पटेरिया, महेंद्र कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह का आगाज
महोबा। पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर चाइल्डलाइन कर्मियों ने चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को दोस्ती बैंड पहनाकर दोस्ती का हाथ बढ़ाया और किसी बच्चे को मुसीबत में पाए जाने पर 1098 पर कॉल करने के लिए प्रेरित किया। दोस्ती सप्ताह के तहत पुलिसकर्मियों को चाइल्ड लाइन के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया। चाइल्डलाइन ने कोतवाल बलराम सिंह को दोस्ती बैंड पहनाया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन निदेशक मनोज कुमार, एसएसआई आनंद कुमार, एसआई उपेंद्र कुमार, रमाकांत, कुंजबिहारी, महिला कांस्टेबल माधुरी पटेल, जिला समन्वयक दीपक कुमार, अमन कुमार साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें