फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का बैग छीनकर भाग रहे बदमाश को दबोचा

Tue, 04 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सूपा में सोमवार को एक बदमाश एक महिला का बैग छीनकर भागने लगा। यात्रियों ने बदमाश को पीछा कर दबोचने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने अन्य यात्रियों से चोरी किया सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन


मऊरानीपुर निवासी हीरादेवी झांसी से इलाहाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर बांदा जा रही थीं। सूपा रेलवे स्टेशन में ट्रेन रुकने पर वह पानी लेने ट्रेन से उतरीं। इसी दौरान एक बदमाश झपट्टा मारकर बैग छीनने के बाद भागने लगा। शोर मचाने पर अन्य यात्रियों ने पीछाकर उसे बैग समेत पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

सूपा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बदमाश के कब्जे से अन्य सामान बरामद किया है। उसने अपना नाम नवल किशोर पुत्र प्रदीप निवासी ग्वालियर बताया है। हालांकि महिला ने चौकी में तहरीर नही दी गई। ट्रेन रवाना होने पर महिला ट्रेन में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। पुलिस पकड़े गए बदमाश से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें