फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जलकर महिला की संदिग्ध मौत

Sun, 21 Jan 2018 11:36 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पनवाड़ी महोबा। थाना पनवाड़ी के ग्राम देवगनपुरा में एक महिला की आग से जलकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने मामले की् जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम देवगनपुरा निवासी चंदीदेवी (24) पत्नी रामकुमार रविवार को अज्ञात कारणों से आग से झुलस गई। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी पनवाड़ी ले गए। जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन जब महिला को झांसी ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतका की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मायके पक्ष के लोगों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें