फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटकर मकान की दीवार गिराई

Fri, 10 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
एसडीएम को महिला ने शिकायती पत्र सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टीकामऊ में मकान का निर्माण करा रही एक महिला से मारपीट की गई। काम कर रहे मजदूरों को भगाकर दबंगों ने मकान की दीवार ढहा दी। कब्जा करने की नियत से दरवाजे पर चबूतरा भी खोद डाला। कोतवाली में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ग्राम टीकामऊ निवासी कौशल्या पत्नी सुनील ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपनी जमीन पर मकान बनवा रही है। उसका पति किसी काम से बाहर गया है। इसी बीच गांव के कुछ लोग आए और निर्माण कार्य बंद करने को कहा।

जब महिला ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया और निर्माणाधीन दीवार गिरा दी। महिला का आरोप है कि उसके दरवाजे पर बना चबूतरा खोद डाला और उसकी पिटाई कर दी। महिला के चीखने पर पड़ोसियों ने बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने गुरुवार को एसडीएम सुशील प्रताप सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें