फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद होने पर दोस्त को मारी गोली, रेफर

Fri, 03 Feb 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में गोली लगने से घायल किशोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव छिकहरा में खेत में मटर खाकर लौटते समय एक दोस्त ने अपने दूसरे मित्र को तमंचे से गोली मार दी। इससे वह नीचे गिर गया। खून से लथपथ हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत होने पर किशोर को मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला बजरिया निवासी मखरूद (14) पुत्र महफूज अपने तीन साथियों के साथ जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर गांव छिकहरा खेत में हरी मटर खाने गए थे। इसके बाद मखरूद का अपने मित्र मयंक (15) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे मयंक ने मखरूद पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली कनपटी में लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर गया। दो अन्य साथी धर्मेंद्र बाइक से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।


साथियों के साथ हमलावर मयंक भी अस्पताल आ गया। जहां पर उसके साथियों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने मयंक को हिरासत में ले लिया है। जिला अस्पताल में भर्ती मखरूद की हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन



उधर,  गांव छिकहरा में मखरूद को गोली मारे जाने सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। बेटे की हालत नाजुक देख मां बाप का रो रोकर बुरा हाल है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला अस्पताल में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। हमलावर के पास तमंचा कहां से आया इस बाबत पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें