फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी, दस्त से युवती व बुखार से अधेड़ की मौत

Thu, 20 Apr 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
टैटू बनवाने के नुकसान
विज्ञापन
मौसम के बदलते ही उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। 24 घंटे के अंदर जिले में दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन



गर्मी बढ़ते ही जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। पहले जहां प्रतिदिन उल्टी दस्त के पांच से सात मरीज आते थे, वहीं दो दिन से यह औसत 15 तक पहुंच गया है। कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा निवासी रचना (18) पुत्री विटोली को उल्टी दस्त की समस्या होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,  जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसी तरह शहर के मोहल्ला मकनियापुरा निवासी इस्माइल मंसूरी (40) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अ

स्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. उदयवीर सिंह का कहना है कि मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से अस्पताल में अतिरिक्त बेड का इंतजाम किया गया है। मरीजों की अस्पताल में जांच के साथ सभी प्रकार की दवाएं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें