फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांई कालेज गेट पर युवकों ने दो छात्रों को बेरहमी से पीटा

Thu, 29 Mar 2018 10:52 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

शहर के सांई कालेज में प्रयोगात्मक परीक्षा देकर लौटे दो छात्रों को आधा दर्जन युवकों ने पीट दिया। कालेज के बाहर मारपीट होने से अन्य छात्रों में हड़कंप मच गया। बीच बचाव करने पर युवक मौके से भाग निकले। पीड़ित छात्रों ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जनपद हमीरपुर के ग्राम गहरौली निवासी धर्मेंद्र कुमार अहिरवार महोबा में किराए का मकान लेकर शहर के सांई कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। गुरुवार को धर्मेंद्र कालेज में चल रही प्रयोगात्मक परीक्षा देने गया था। परीक्षा देकर कालेज से बाहर निकलते ही आधा दर्जन युवकों ने उसे रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर छात्र को लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। दोस्त को पिटता देख छात्र सलमान ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान छात्र छात्राओं की भीड़ एकत्र हो गई और उन्होंने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। धर्मेंद्र घर लौटे लगा तो युवकों ने उससे मारपीट कर पेपर देने से रोकने की धमकी दी। घायल छात्रों ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी और पूरी घटना बताई। तहरीर में बताया कि मारपीट करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के हैं जिससे उन्हें जानमाल की खतरा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें