फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक बीमारी से महिला समेत दो लोगों की मौत

Thu, 02 Nov 2017 11:24 PM IST
mahoba
विज्ञापन
-जिला अस्पताल में उपचार कराने को जुटी भीड़ - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से पीड़ित महिला समेत दो लोगों की और मौत हो गई। वहीं वार्डों में आधा दर्जन मरीजों का उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना श्रीनगर के ग्राम भडरा निवासी प्रीतम (40) पुत्र धर्मपाल कई दिन से बीमार चल रहा था। परिजनों द्वारा उसका उपचार सरकारी व प्राइवेट क्लीनिकों में कराया गया। बुधवार की रात प्रीतम की हालत बिगड़ गई।

परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए। इसी तरह ग्राम बारीगढ़ निवासी प्रेमबाई (70) की इलाज के लिए अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. उदयवीर सिंह का कहना है कि अस्पताल आने वाले मरीजों का उपचार प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें