फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज सिलिंडरों से दो घरों में लगी आग, पांच झुलसे

Wed, 23 May 2018 11:23 PM IST
mahoba
विज्ञापन
-आग लगने से चला पड़ा मकान - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला सत्तीपुरा में दो सगे भाइयों के घर में सिलिंडर के रिसाव से आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। सिलिंडर की आग बुझाने में दो बच्चे सहित पांच लोग झुुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखी नगदी व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। क्षति से चार लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सत्तीपुरा निवासी गोरेलाल कुुशवाहा के घर में बुधवार को सुबह गैस सिलिंडर से खाना बन रहा था। लीकेज गैस सिलेंडर होने के कारण उसमें आग लग गई। जिससे महिलाएं चीखती हुई भाग गई। थोड़ी देर बाद गैस सिलिंडर से निकली आग की लपटों ने कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक घर पर रखी 50 हजार रुपये नगदी व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल बदलू ने आग की घटना से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रेषित कर दी है।
गोरेलाल के मकान में सिलिंडर से आग लगने के दो घंटे बाद उसके बड़े भाई जियालाल कुशवाहा का सिलिंडर लीक होने से उसके घर पर भी आग लग गई। किचन के पास बैठा राजू (5), गोलू (7) पुत्र उदयभान आग से झुलस गया। इसके बाद ऊषा (32) और मुन्ना (28) भी आग बुझाने में झुलस गए। पांचों आग से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों भाइयों की आग लगने से करीब चार लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें