फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा के हत्यारे ने कोर्ट में किया समर्पण, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। डेढ वर्ष बाद छेड़ी गांव निवासी 18 वर्षीय नेहा सिंह हत्याकांड का आरोपी बलेउर सहतवार निवासी मनोज राजभर बुधवार को सीजीएम कोर्ट बलिया में आत्म समर्पण किया। जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया। एसओ रेवती राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अब उसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया कर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि 15 अक्टूबर 2016 को सुबह छेड़ी गांव से एक किमी पश्चिम एक खेत में नेहा का खून से सना शव पड़ा मिला था। इस मामले में पुलिस ने मृतिका की मां मंजू देवी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। उस समय से आरोपी फरार चल रहा था। जिसे पुलिस तलाश कर रही थी। घटना के एक माह बाद कुर्की की नोटिस पुलिस ने चस्पा कर आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस के लगातार बढ़ रहे दबाव के कारण अंत में आरोपी ने सीजेएम कोर्ट में बुधवार को आत्म समर्पण कर दिया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। घटना के बाद नेहा की मां मंजू और पिता जंगबहादुर सिंह कोलकाता (बंगाल) की दुकानदारी का काम तीन माह तक छोड़ कर एसपी सहित थाने का चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें