श्रीनगर-भंडरा मार्ग पर ट्रैक्टर चालक ने खेत जा रहे ग्रामीण को कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने श्रीनगर थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
ग्राम भंडरा निवासी संतू अहिवार (27) पुत्र टेड़ा अहिरवार दिल्ली में मजदूरी करता था। दो दिन पहले वह दिल्ली से अपने गांव लौटा था। पिता के घर में न मिलने पर वह शनिवार की रात पिता से खेत में मिलने पैदल जा रहा था। रात करीब आठ बजे वीरेंद्र दुर्गा धोबी के खेत में मटर भरने जा रहा था। गोकुल ढीमर के दरवाजे के पास खेत जा रहे संतू को चालक ने कुचल दिया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर फरार हो गया। मृतक के चचेरे भाई प्रेमचंद्र ने ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र की तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।