फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ंत में टेंपो चालक की मौत, साथी घायल

Sun, 05 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
बारात से लौटते समय टेंपो की ट्रक से हुई भिड़ंत में टेंपो चालक और उसका रिश्तेदार साथी घायल हो गया। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर चालक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल आ गए। हरदोई के थाना पाली के गांव हथौरा निवासी रोहित सक्सेना (28) पुत्र छंगेलाल टेंपो चलता था। शनिवार को हुल्लापुर रावतपुर में रोहित रिश्तेदारी में होने वाली शादी में शामिल होने के लिए टेंपो से गया था।
विज्ञापन


रविवार सुबह रोहित राजेपुर कसबा निवासी रिश्तेदार साथी खुशीराम के साथ घर लौट रहा था। हुल्लापुर और रघुनाथपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक की टेंपो से भिड़ंत हो गई। इससे बेकाबू होकर टेंपो पलट गया। दुघर्टना में रोहित और उसका साथी रिश्तेदार खुशीराम घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।

दोपहर करीब दो बजे रोहित की पत्नी मंजू देवी और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि रोहित की मां कमला देवी और उसके भाई दिल्ली में नौकरी करते है। परिवार में रोहित के दो लड़के और दो बेटियां है। वह लोग अपनी मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करते हैं। रोहित के पिता भी मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें