फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Wed, 22 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
युवक के ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करने की जांच करती पु‌ल‌िस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव डहर्रा में पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने ट्रेन से कट कर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



गांव डहर्रा निवासी जयराम (32) पुत्र नत्थू नाई की पांच साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से पति-पत्नी में अनबन होने लगी थी। इससे पत्नी अक्सर मायके चली जाती थी। कुछ माह पहले पति से हुए विवाद में पत्नी रूठ कर मायके चली गई।

पति कई बार उसे मनाने के लिए ससुराल गया, लेकिन पत्नी ने ससुराल जाने से साफ मना कर दिया। इससे परेशान होकर पति ने झांसी मानिकपुर रेल लाइन में ट्रेन से कट कर जान दे दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें