फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं समेत सात घायल

Mon, 27 Feb 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
marpeet - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कस्बा अजनर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों से महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर थाना अजनर में सौंप दी है।
विज्ञापन



कस्बा अजनर निवासी गुलजारी लाल की पड़ोस के ही सुरेश व विकास से जमीन के बंटवारे को लेकर पुरानी रंजिश है। सोमवार को गुलजारीलाल और सुरेश के बीच एक बार फिर कहासुनी हो गई। मामला गालीगलौज के बाद मारपीट तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों ने एक-दुसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट देख लोगों की भीड़ जमा हो गई।


उन्होंने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष से गुलजारी, देवकुंवर, क्रांति व गोमती जबकि दूसरे पक्ष से सुरेश, विकास व विशाखा को गंभीर चोटें आई। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर में भर्ती कराया गया है। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ घटना की तहरीर थाना अजनर में सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें