फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में किशोरी से दुष्कर्म

Wed, 15 Feb 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
थाना महोबकंठ के एक गांव में युवक ने किशोरी के साथ खेत में दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देख युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता के परिजनों ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दे दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी (14) वर्षीय किशोरी अपने खेत में दादा के साथ फसल की रखवाली कर रही थी। उसके दादा जानवरों को भगाने के लिए कुछ दूर तक चला गया। इसी बीच गांव का ही एक युवक उसका मुंह दबाकर खेत में फसल के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस पर युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया।


जानवर भगाकर लौटे दादा को किशोरी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने थाना महोबकंठ में युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं की और जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें