फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूटा

Tue, 21 Feb 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 विकासखंड पनवाड़ी के प्राथमिक विद्यालय टपरन में शिक्षक ने एक छात्र की बेरहमी से पीट दिया। घटना में छात्र के दोनों हाथ फैक्चर हो गए। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची यूपी 100 गाड़ी ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।


थाना महोबकंठ के गांव टपरन निवासी जितेंद्र (9) पुत्र प्रभुदयाल गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है। मंगलवार को जितेंद्र विद्यालय गया था। विद्यालय में दूसरे छात्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे दोनों छात्र उलझ गए। छात्रों को लड़ता देख शिक्षक बौखला गए। आरोप है कि शिक्षक अखिलेश पाठक ने छात्र जितेंद्र की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे उसका सिर फट गया और दोनों हाथ फैक्चर हो गए।
विज्ञापन



छात्र की हालत बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया। घायल छात्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। जहां से डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महोबकंठ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। उधर, शिक्षक अखिलेश पाठक का कहना है कि दो बच्चे झगड़ रहे थे डांटने पर छात्र जितेंद्र भागने लगा। दीवार में सिर टकराने से उसके सिर पर चोटें आई। वह अन्य आरोपों को खारिज करते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें