एक सप्ताह पहले सपा और बसपा समर्थकों के बीच हुई फायरिंग के बाद बसपा समर्थक की दो दिन पहले हुई मौत के बाद जिला प्रशासन ने जहां सपा बसपा प्रत्याशियों की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर दिए है वहीं सपा और बसपा प्रत्याशियों समेत दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों के खिलाफ 107/116 की कार्रवाई कर पाबंद कर दिया।
23 फरवरी को तड़के सुबह 3:30 बजे चुनाव से चंद घंटे पहले बजरिया पुलिस चौकी के पास सपा और बसपा समर्थकों के बीच हुई फायरिंग में सपा प्रत्याशी सिद्धगोपाल साहू के बेटे साकेत साहू, अमित शर्मा और अब्दुल तारिक छर्रे लगने से घायल हो गए थे। जबकि बसपा समर्थक व बसपा प्रत्याशी अरिमर्दन सिंह के भंाजे राकेश सिंह को गोली लगने से लखनऊ में उपचार के दौरान उसकी दो दिन पहले मृत्यु हो गई। इसके बाद से पुलिस प्रशासन ने सपा बसपा प्रत्याशियों के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था की गरज से पुलिस बल तैनात कर दिया है।