थाना क्षेत्र के ग्राम दमौरा में दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में हुई विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने सास, ससुर, जेठ, जेठानी सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाना खन्ना में मुकदमा दर्ज करा दिया है। थाना खरेला के ग्राम पड़ोरा निवासी मकुंदी ने अपनी बेटी गगन की दो साल पहले कोतवाली महोबा के ग्राम दमौरा निवासी मुन्नी के बेटे
मनोज के साथ की थी। मृतका के पिता मकुंदी ने थाना खन्ना में दी तहरीर में बताया कि दहेज मांगी गई नकदी न देने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था और शनिवार को उसकी जलाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने पति मनोज ससुर मुन्नी जेठ प्रभु, जेठ कालीचरन, जेठानी रूपा और दादा ससुर जद्दू सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाना खन्ना में मुकदमा दर्ज करा दिया है।