शहर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाली किशोरी को प्लाट दिखाने के नाम पर युवक अपने साथ ले गया और फिर उससे रेप किया। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश के ग्राम बारीगढ़ निवासी एक परिवार शहर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है। सोमवार को किशोरी घर में थी। आरोप है कि इस दौरान मकान मालिक ने बाईपास रोड स्थित प्लाट दिखाने के बहाने किशोरी को अपने साथ ले गया।
इसके बाद शहर के एक मंदिर में ले जाकर स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराते हुए शादी करने का दबाव बनाया। किशोरी ने विरोध किया तो उसे जबरन प्लाट के समीप खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। देरशाम घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को वाकया बताया। इस पर वे शहर कोतवाली पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर सौंपी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोप युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।