फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबरई थाने से भागा चोरी का आरोपी

Tue, 24 Jan 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
himachal police
विज्ञापन
यूपी 100 पुलिस की ओर से पकड़ कर लाया गया चोरी का आरोपी थाने से भाग निकला। इससे पुलिस के हाथ पैर फूल गए। तीन घंटे तक पत्थर खदानों के बीच आरोपी पुलिस को छकाता रहा। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन



कस्बा कबरई के मोहल्ला किदवई नगर निवासी महेश व अशोक के मकान में मंगलवार रात घुसे चोरों ने तमाम सामान चुरा लिया। इस दौरान एक व्यक्ति बगल के रमेश के घर में घुस था कि परिजन जाग गए और उसे धर दबोचा। इसके बाद यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना परिचय मनीष निवासी फतेहपुर बताया।

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाना कबरई के सुपुर्द कर आई। सुबह करीब 10 बजे थाने में बैठा आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। तब थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। युवक का पीछा करते हुए पुलिस बघवा पहाड़ तक पहुंच गई। जहां आरोपी ने तीन घंटे तक पुलिस को छकाया।
विज्ञापन


बाद में घेराबंदी करके थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले आई। थानाध्यक्ष अमित भड़ाना का कहना है कि थाने से भागे युवक को पकड़ लिया गया है। जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें