थाना महोबकंठ के पचारा गांव में ससुराल से लौट रहे दो बाइक सवार लोगों को नौ सशस्त्र बदमाशों से तमंचा लगाकर 2800 रुपये नगद और दो मोबाइल व बाइक लूट ली। इसके बाद पीड़ित को खेत में बांधकर फेंक गए।
पचारा निवासी महेंद्र सिंह अपने चचेरे भाई मानसिंह के साथ अपनी ससुराल पिपरी गया था। गुरुवार की रात वह बाइक से गांव लौट रहा था। गांव की पुलिया के पास नौ सशस्त्र बदमाशों ने बाइक रोक ली और दोनों बाइक सवारों से 2800 रुपये, जंजीर, मोबाइल व बाइक लूटकर दोनों के हाथ पैर बांधकर खेत में फेंक दिया।
युवकों की चीखपुकार सुनकर पास के लोगों ने आकर उनके हाथ पैर खोले। इसके बाद गांव पहुंचकर युवकों ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दी। थानाध्यक्ष महोबकंठ उमापति मिश्रा का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है।