फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार को लूटा

Tue, 24 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कबरई (महोबा) । नकाबपोश बदमाशों ने रिश्तेदार के घर जा रहे बाइक सवार युवक को लाठी-डंडे से पीट कर लूट लिया। बदमाश युवक से नकदी, मोबाइल और बाइक भी लूट ले गए। लूट के शिकार पीड़ित युवक की तहरीर पर थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के जुझार गांव निवासी छविराम पुत्र नाथूराम रविवार रात बाइक से अपनी मौसी के घर ग्योड़ी गांव जा रहा था। रास्ते में बघारी और सुरहा गांवों के बीच सुनसान जगह पहले से घात लगाए बैठे चार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोक कर छविराम पर लाठी- डंडे से हमला बोल दिया ।

हमले में छविराम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश छविराम की जेब में पड़े 500 रुपये, मोबाइल और बाइक लूट कर भाग गए। इसके बाद घायल छविराम ने कई किमी पैदल चलकर कबरई थाने जाकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इधर क्षेत्र में बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन


रात के समय बाइक सवार और पैदल राहगीर सुनसान स्थानों पर जाने से कतरा रहे है। थाना प्रभारी अमित कुमार भड़ाना ने बताया घटना की सूचना मिलते ही बदमाशों की तलाश में कांबिंग कराई गई है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें