फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, पांच दिन पहले आरोपियों ने की थी छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2021 01:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
महोबा के पनवाड़ी के एक गांव में पांच दिन पहले दो युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ की। रिपोर्ट दर्ज कराने से बौखलाए आरोपियों ने 21 फरवरी को घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 18 फरवरी को घर पर थी। तभी दो युवकों ने छेड़छाड़ की थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रोहित यादव व कल्लू राजपूत के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, पॉक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।

किशोरी का आरोप है कि 21 फरवरी की शाम जब परिजन खेतों पर गए थे। तभी दोनों युवक घर में घुस आए और रोहित ने दुष्कर्म किया कल्लू ने मारपीट करते हुए घर में रखी 40 हजार की नगदी निकाल ली और दोनों फरार हो गए। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी रोहित यादव व कल्लू राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें