खरेला (महोबा)। पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने गुरुवार को थाना खरेला का औचक निरीक्षण किया। लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि चुनाव को लेकर नगर खरेला अतिसंवेदनशील की श्रेणी में है। इसको लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। अपराधियों कोे चिंहित कर सलाखों के पीछे भेजे।
थाना खरेला पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को परिसर की साफ सफाई देखी। अभिलेखों के निरीक्षण दौरान विभिन्न मामलों की 17 विवेचनाएं लंबित मिली। जिनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
कहा कि शहरी निकाय चुनाव की तैयारी चल रही है। ऐसे में अपराधी खलल पैदा कर सकते है। ऐसे लोगों को चिंहित कर सलाखों के पीछे भेजे। उन्होंने अतिसंवेदनशील श्रेणी में होने के कारण अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस सतर्क रहे और थाने आने वाले पीड़ितों को न्याय दे। उन्होंने महिला उत्पीड़न के मामलों में सतर्कता अपनाते एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।