कस्बा श्रीगनर के मोहल्ला बांस पहाड़िया में चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान से सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में सौंप दी है। मोहल्ला बांसपहाड़िया निवासी रामसेवक साहू पुत्र किलकोटी शुक्रवार पत्नी के साथ खेतों पर काम करने चला गया। पुत्री गांव में लगे
सरकारी हैंडपंप पर कपड़े साफ करने चली गई। इसी दौरान दीवार फांदकर अंदर घुसे चोर कमरे में रखे पांच तोला सोने और आधा किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में सौंपी है। दिनदहाड़े चोरी की वारदात से मोहल्लेवासियों में हडकंप मचा है।