फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर टीम ने सीएमओ कार्यालय में मारा छापा, 30लाख की मिली गड़बड़ी

Wed, 21 Mar 2018 11:16 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर से आई आयकर विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय महोबा में छापा मारा। दो घंटे तक इनकम टैक्स से संबंधित पत्रावलियों को खंगाला। छानबीन के दौरान टीडीएस में 30 लाख की गड़बड़ी पाई गई। जिस पर टीम ने सीएमओ से जवाब मांगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हर विभागों के कर्मचारियों का टीडीएस काटे जाने की व्यवस्था है। सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों का पिछले कुछ सालों से टीडीएस नहीं काटा जा रहा है।

जिससे इनकम टैक्स के पोर्टल में सीएमओ कार्यालय महोबा के कर्मचारियों का टीडीएस शो नहीं कर रहा है। जिस पर कानपुर जोन के आयकर अधिकारी अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय में छापा मारा। जहां पर टीडीएस में 30 लाख की गड़बड़ी पाई गई।
विज्ञापन


दो घंटे तक चली कार्रवाई से सीएमओ कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकारी और कर्मचारी बुरी तरह सहम गए। उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस के वार्ष्णेय का कहना है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को टीडीएस कट रहा है। अधिकारियों का पोर्टल दूसरा है। जिससे वह शो नहीं कर रहा है। इनकम टैक्स के अधिकारी हर साल एक अभियान के तहत आते हैं। यह अभियान सब जगह चल रहा है। अभियान के तहत यहां आए यहां के कर्मचारियों का टीडीएस कटने की जानकारी उन्हें दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें