दहेज की मांग को लेकर महिलाओं का उत्पीड़न नहीं थम रहा है। मंगलवार की रात मांग पूरी न होने पर महिला की न सिर्फ बेरहमी से पीटा बल्कि मासूम बच्ची के साथ उसे मायके छोड़ आए। बुधवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
थाना पनवाड़ी के गांव महुआ इटौरा निवासी रामचरन सोनी ने अपनी पुत्री कीर्ति देवी की शादी 13 मई 2014 को मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर निवासी लखन पुत्र ओमप्रकाश के साथ की थी। शादी के समय मांग के अनुसार दहेज भी दिया गया था, लेकिन शादी के बाद से ससुरालीजन बाइक व एक लाख रुपये की नगदी की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करने लगे। महिला ने अपने पिता को जानकारी दी, लेकिन पिता ने और दहेज देने में समर्थता जताई।
मंगलवार की रात ससुरालीजनों ने महिला के साथ मारपीट कर उसके जेवर छीन लिए और घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची को मायके छोड़ गए। बुधवार को कीर्ति ने परिजनों के साथ थाना पनवाड़ी व पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी अनीता चौहान का कहना है कि तहरीर मिली