फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 01 Mar 2017 10:52 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
विदेश कमाने गए रघुराई की मौत के बाद शव गांव पहुंचने पर रोते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौरी बाजार। विदेश गये युवक का शव बुधवार को ककवल स्थित घर आया शव आते ही पूरे गांव में मातम छा गया। ककवल निवासी रघुराई निषाद 35 वर्ष पुत्र लवहर निषाद दो वर्ष पहले विदेश कमाने गया था। गरीबी के आलम में नाते-रिश्तेदारों के सहयोग से दुबई गया था। उसे खैरा बोर्ड कंपनी शारजाह में वेल्डर की नौकरी मिली थी।
विज्ञापन


22 माह से कंपनी में कार्य कर रहा था। दो माह बाद उसे घर आना था। एक सप्ताह पहले शौच के दौरान अचानक तबीयत ख़राब हो गई। साथ के सहयोगी मित्र उसे नजदीकी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना जब रघुराई के परिजनों को मिली तो परिवार वालों सहित पूरे गांव में मातम छा गया।

बुधवार की दोपहर रघुराई का शव जब उसके पैतृक गांव ककवल पहुंचा तो पत्नी बलकेसी देवी, पिता लवहर निषाद और उसके बच्चों के करुण क्रंदन से पूरा गांव गम के आंसुओं में डूब गया। यह देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई। उसका दाह संस्कार बुधवार की शाम रामघाट नकता नाले के पास की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें