फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बना चार साल किया शारीरिक शोषण

Thu, 29 Mar 2018 10:54 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किड़ारी से चार वर्ष पूर्व गई कि शोरी ने युवक पर शारीरिक शोषण व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस और परिजनों ने युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया। बीमारी से पीड़ित युवती को गंभीर हालत में गुरुवार की शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किड़ारी निवासी 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक 28 अप्रैल 2014 को बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बेलाताल निवासी भूरा पर भगा ले जाने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने किशोरी को बरामद करने में कोई रुचि नही दिखाई। परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दो दिन पहले किशोरी ने पिता को फोन कर सूचना दी कि उसे दिल्ली में एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया है, वह बहुत बीमार है। युवक द्वारा उसके साथ मारपीट की जा रही है। तब पिता ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस और परिजन दिल्ली गए और जय शारदा कालोनी दिल्ली से युवती को कमरे से बरामद कर लिया। गंभीर हालत में उसे महोबा लाया गया। तेज बुखार होने पर उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने बताया कि युवक उसे भगाकर ले जाने के बाद बंधक बनाए रहा और मेहनत मजदूरी का काम कराता रहा। मजदूरी के मिलने वाले पैसे भी युवक रखता रहा। शारीरिक शोषण किए जाने का विरोध करने पर उससे मारपीट की गई और कमरें में बंद कर दिया।
विज्ञापन

 उधर कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि चार साल पहले गई युवती को बरामद किया गया है। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता की तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें