फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के दौरान मारपीट में छह बाराती घायल

Fri, 15 Jul 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
कोतवाली कुलपहाड़ में घटना की जानकारी देते बाराती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम अमानपुरा में बारात में आई युवतियों से खाने के दौरान अभद्रता की गई। इस पर बारातियों ने नाराजगी जताई तो मारपीट हो गई। इसमें छह बाराती घायल हो गए। इसके बाद दूल्हे के साथ बाराती कुल्पहाड़ कोतवाली पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पूरी रात बारात कोतवाली के बाहर ही खड़ी गई। सुबह आठ बजे वधू पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर दूल्हे और उसके परिजनों को मनाया। इसके बाद शादी की सारी रस्में पूरी गईं।थाना महोबकंठ के ग्राम अमानपुरा निवासी धनीराम अनुरागी ने पुत्री रानी की शादी हमीरपुर जिले के कस्बा राठ निवासी दिनेश कुमार के साथ तय की थी।
विज्ञापन


गुरुवार की रात बारात धनीराम के दरवाजे पर आई। पूरे गांव में बारात घूमने के बाद टीका की रस्म अदा की गई। टीका के बाद जब बाराती रात 10 बजे खाना खाने लगे तभी वधू पक्ष के लोगों और ग्रामीणों ने बारात में आई युवतियों से अभद्रता व छींटाकशी शुरू कर दी। बारातियों ने इसका विरोध किया तो ग्रामीणों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में भागीरथ, बच्चा, मनोज, मोहनी, पप्पू, रानू आदि बाराती घायल हो गए। तब दूल्हा बस से सभी बारातियों को लेकर कोतवाली कुलपहाड़ पहुंच गया। वहां पर पुलिस को सारी जानकारी दी गई।

कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र शुक्ला ने मामला महोबकंठ थाने का होने की बात कहते हुए महोबकंठ थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराया। पूरी रात बारात कोतवाली के बाहर ही खड़ी रही। शुक्रवार की सुबह आठ बजे वधू पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए। उन लोगों ने दूल्हा व बारातियों को काफी देर तक मनाया। बाराती को बस से लौट गए लेकिन दूल्हा व परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। इस पर सुबह 8.30 बजे से शादी की रस्में शुरू हूईं। दोपहर बाद दुल्हन की विदाई की गई। इस पर वर व वधु पक्ष के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें