फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्गों का विवाद टला 

Fri, 15 Jul 2016 11:10 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोरवन फुलवरिया में शुक्रवार को पानी गिराने की बात को लेकर दो घरों में हुए झगड़े के बीच एक पक्ष की झोपड़ी में आग लग गई। मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों की ओर से कई लोग लामबंद होकर आमने-सामने आ गए। देर शाम मौके पर पंहुची पुलिस की सक्रियता से बड़ा विवाद टल गया। पुलिस ने  दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


इस गांव में विपिन और जुमराती का घर अगल-बगल ही है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे को दोनों घरों की महिलाएं घर का पानी खेत में गिराने की बात को लेकर लड़ पड़ीं। इसी बीच जुमराती की झोपड़ी में आग लग गई। तब तक रामकोला पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। पुलिसवालों ने लोगों के सहयोग से झोपड़ी की आग बुझाई और मामला शांत कराते हुए दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में एसओ श्यामलाल यादव ने बताया कि जैसे ही खबर मिली, तत्काल पुलिस गांव भेज दी गई। लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया। दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें