फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दिनदहाड़े किशोरी को किया अगवा

Wed, 12 Apr 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
पुलिस के साथ आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आईटीआई केंद्र में चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण से लौट रही छात्रा को दबंगों ने दिनदहाड़े अगवा कर लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। उधर, किशोरी के बरामद न होने से परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन



कस्बा खरेला के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी आईटीआई केंद्र में कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण ले रही थी। दोपहर को छात्रा प्रशिक्षण लेने के बाद घर वापस लौट रही थी। तभी दबंगों ने छात्रा को अगवा कर लिया। देर शाम तक किशोरी के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पड़ोस में रहने वाले चार सगे भाइयों के गायब होने और उन्हीं से विवाद चलने पर परिजनों ने छात्रा को अगवा किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना खरेला में तहरीर सौंपी।


तहरीर के आधार पर पुलिस ने पवन कुमार, शरद, राहुल व संजय पुत्रगण राधाचरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष खरेला रमेशचंद्र का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है। दो दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसे निपटा दिया गया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा नाबालिग है उसकी खोजबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन




छात्रा के अपहरण की घटना का कारण पुलिस की निष्क्रियता मानी जा रही है। तीन दिन पहले छात्रा के परिजनों और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी किशोरी से शादी का दवाब बना रहे थे। गाली गलौज व धमकी दिए जाने की शिकायत पीड़ित ने थाना पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामला निपटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें