तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विकासखंड कबरई के ग्राम डिगरिया में दबंगों ने शमशानघाट की भूमि पर कब्जा जमा लिया है। जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार में दिक्कत हो रही है। मंगलवार को एक दर्जन ग्रामीणों ने तहसील पहुंच प्रदर्शन किया और एसडीएम प्रबुद्ध सिंह को शिकायती पत्र देकर कब्जा हटवाने की मांग की है। ग्राम
डिगरिया निवासी रामचरन, दसिया, मकुंदी, रमेश, लालता, टुट्टी, भइयालाल आदि ग्रामीणों नेे एसडीएम को बताया कि गांव के बाहर मुर्दों को जलाने के लिए शमशानघाट की भूमि खाली पड़ी थी। इस पर गांव के लोग अंतिम संस्कार करने जाते थे। बताया कि कब्जे का विरोध करने पर गांव वालों को धमकी दी जा रही है। कब्जा होने से गांव में मुर्दाें कोे जलाने के लिए कोई स्थान नहीं बचा है। एसडीएम ने मामले की जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।